भिलाई/समाजसेवी एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के संस्थापक स्व. दलवीर सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर परिवार इन्दर के साथ-साथ संपूर्ण छत्तीसगढ़वासियों ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि स्व. दलवीर सिंह को पूरा छत्तीसगढ़ प्यार से बीरा सेठ के नाम से जानता और पुकारता था एक ऐसा नाम जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है ज्यादातर लोग आज भी उन्हें बीरा सेठ के नाम से ही जानते हैं। आज उनकी 7वीं पुण्यतिथि हैं इस अवसर पर उनके सुपुत्र इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपने साथियों और परिवार इन्दर के सदस्यों के साथ नेहरू नगर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में माथा टेका और ज्ञानी परवीन सिंह द्वारा अरदास किया गया तथा अपने पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने अपने पिता की यादों को ताजा करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए समाजसेवा को आगे बढ़ाना है,अपने पिता की ही तरह जितना हो सके उतनी मदद सबकी करना है यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्व. दलवीर सिंह को कांग्रेस- भाजपा जैसे अनेक राजनीतिक दलों के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। इसी से आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं कि समाजसेवा के कारण लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं।
