भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी एवं भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने गांधी चौक कैंप-1 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया और जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया । कुरैशी ने कहा कि, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा स्वच्छता और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर अग्रसर किया । महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि देश की सेवा केवल सीमाओं पर नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने में भी है । उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है कि देश को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक अपने कर्म, विचार और जिम्मेदारी से योगदान दे। पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री का जीवन सादगी ईमानदारी त्याग और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण रहा । आज हमारा पूरा देश जो अन्न के मामले में सक्षम है वह भूतपूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी की देन है । सन 1965 के पहले हमारा देश को अन्न के लिए दूसरे अन्य देशों के भरोसे रहना पड़ता था, लेकिन शास्त्री जी के भरोसे किसानों और नौजवानों का आह्वान किया । सन 1965 में पाकिस्तान और हिंदुस्तान में जो वार हुआ जो देश के नौजवानों और किसानों का आह्वान किया जो किसान आज अनाज का उत्पादन किया और रक्षा के मामले में जो सक्षम है वह शास्त्री जी की देन है । “जय जवान जय किसान” का अमर मंत्र दिया । उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जिस प्रकार जवान देश की सीमाओं की रक्षा करता है उसी प्रकार किसान अपने खेतों में अन्न पैदा करके राष्ट्र की सेवा करता है।
