भिलाई/शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे)दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि दुर्ग से रायपुर की तरफ जाने वाली कुम्हारी ओवर ब्रीज के पहले खारुन ग्रीन के सामने मवेशियों का जमावड़ा से राहगीरों वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है नेशनल हाइवें सड़क पर दुर्घटनाऐं रोकने प्रशासन रोका छेका अभियान सिर्फ खानापूर्ति साबित हो रही है सैकड़ों की संख्या में सुबह से देर रात तक सड़कों पर पशुओं के झुंड से यातायात बाधित कर रहे हैं जिससे झुंड में बैठें गायों,के कारण एक्सीडेंट भी हो रहा है कई बाईक,कार चालक,दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो चूकें है बड़े वाहनों ट्रक,ट्रेलरों,से मवेशियों की दर्दनाक मौतें हो चुकी है कई घायल अवस्था मे हैं सही देखभाल (ईलाज भोजन) चारा पानी नहीं मिलने से गौठानों में बेजुबां जानवर समय से पहले तड़प तड़प कर मर रहें हैं इस तरह हाईवे पर सड़क हादसों का शिकार पशु लगातार होते हैं इसमें सबसे बड़ी लापरवाही ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की बड़ी लापरवाही होती है।
