दुर्ग/अवैध गांजा बिक्री पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी,शिवनाथ नदी पुलगांव पचरी के पास गांजा बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 1.644 किलोग्राम गांजा सहित कुल ₹88,600 की सामग्री जप्त। मुखबिर सूचना पर पुलगांव पुलिस ने शिवनाथ नदी पुलगांव पचरी के पास गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 1.644 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 है, जप्त किया गया। गांजा बिक्री से प्राप्त ₹600 नगद, वीवो कंपनी का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई। पुलिस द्वारा जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹88,600 है तथा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा प्रकरण में वैधानिक विवेचना जारी है।””””मुख्य बिंदु”””:थाना पुलगांव पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर गांजा एवं बिक्री से संबंधित सामग्री बरामद की गई।”””संक्षिप्त विवरण”””: मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनाथ नदी पुलगांव पचरी के पास एक व्यक्ति नीले रंग की जैकेट एवं लोअर पहने हुए नीले रंग के बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना पुलगांव पुलिस टीम द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर समक्ष गवाहों के साथ घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम करण दास बारले, उम्र 36 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, बिरेझर, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे की विधिवत जांच करने पर 1.644 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम ₹600, वीवो कंपनी का मोबाइल एवं मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG-08-AK-5071 बरामद हुआ। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹88,600 है। आरोपी के विरुद्ध थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 839/2026, धारा 20(बी) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””:
आरोपी द्वारा गांजा अपने कब्जे में रखकर नीले रंग के बैग में परिवहन करते हुए शिवनाथ नदी पुलगांव पचरी के पास संभावित ग्राहकों की तलाश कर अवैध रूप से बिक्री किए जाने का प्रयास किया जा रहा था।”””घटना स्थल””: शिवनाथ नदी पुलगांव पचरी के पास, थाना पुलगांव क्षेत्र, जिला दुर्ग। “””आरोपी का नाम”””: करण दास बारले, उम्र 36 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, बिरेझर, थाना घुमका, जिला राजनांदगांव।”””जप्त सामग्री””: अवैध मादक पदार्थ गांजा – 1.644 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹60,000। बिक्री रकम – ₹600 नगद। वीवो कंपनी का 01 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹3,000।
मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG-08-AK-5071, अनुमानित कीमत ₹25,000। कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत – ₹88,600।”””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पुलगांव उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधू, सउनि सुभाष साहू, सउनि अश्वनी सिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक मिश्रा, आरक्षक हेमेन्द्र कुर्रे, मनोज यादव, हरिश्चंद्र सिन्हा, अश्विनी यदु, अगेश्वर देशमुख, दुर्गेश यादव एवं धर्मेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन अथवा सेवन से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान को नियमानुसार गोपनीय रखा जाएगा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
