दुर्ग/सुपेला पुलिस की कार्यवाही, ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री के प्रयास में 02 आरोपी गिरफ्तार, शराब व बिक्री रकम बरामद।
ऑपरेशन विश्वास के तहत मुखबिर सूचना पर राधिका नगर मैदान, स्लाटर के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को वाहन सहित पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 180 एमएल शीशियों में भरी देशी मदिरा तथा बिक्री रकम 350 रुपये बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों एवं संबंधित वाहन की विधिवत तलाशी लेकर बरामद सामग्री को नियमानुसार जप्त किया गया। प्रकरण में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1417/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।””मुख्य बिंदु””: 25.09.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राधिका नगर मैदान, स्लाटर के पास दो व्यक्ति दोपहिया वाहन में अवैध शराब लेकर बिक्री करने पहुंचे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा दोनों व्यक्तियों को वाहन सहित पकड़ा गया।
“””संक्षिप्त विवरण”””: मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सुपेला पुलिस टीम द्वारा राधिका नगर मैदान, स्लाटर के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर बताए गए हुलिये के दो व्यक्तियों को दोपहिया वाहन सहित पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम चंदन चौहान एवं रजत यादव बताया। नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई की गई, जिसमें वाहन से देशी मदिरा से भरी 180 एमएल की शीशियां तथा बिक्री रकम 350 रुपये बरामद हुई। बरामद शराब एवं अन्य सामग्री को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1417/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: आरोपियों द्वारा दोपहिया वाहन में देशी मदिरा रखकर राधिका नगर क्षेत्र में बिक्री करने के उद्देश्य से पहुंचने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर मौके पर घेराबंदी कर आरोपियों को वाहन सहित पकड़ा।”””घटना स्थल”””: राधिका नगर मैदान, स्लाटर के पास, सुपेला, जिला दुर्ग।””आरोपी का नाम”””: चंदन चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी चिंगरी पारा, कमला मेडिकल के पीछे, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। रजत यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी अजय मुर्गी फार्म, पांच रास्ता, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।”””जप्त सामग्री”””: 180 एमएल की शीशियों में भरी देशी मदिरा। बिक्री रकम 350 रुपये। एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 07 CU 4118।
“””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला एसएन. सिंह, प्र.आर. अमर सिंह, प्रहलाद सिरर्मार एवं आरक्षक गौरव पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें। प्राप्त सूचना पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
