दुर्ग/पुरानी रंजिश के चलते हत्या के प्रयास की घटना में फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार। 02.07.2026 को DPS चौक के पास प्रार्थी पर पीछे से हमला कर वाहन से गिराने के बाद धारदार हथियार एवं डंडे से मारपीट कर हत्या का प्रयास किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में फरार दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।प्रकरण में आरोपी प्रखर चंद्राकर एवं सुधांशु उर्फ बॉम्सी की गिरफ्तारी के साथ पूर्व में गिरफ्तार दो आरोपियों सहित सभी संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार, डंडा एवं मोटरसाइकिल बरामद की गई तथा गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।”””मुख्य बिंदु”””:
थाना भिलाई नगर के अपराध क्रमांक 360/2026 में हत्या के प्रयास की घटना के फरार दोनों आरोपियों को पुलिस ने विवेचना, मुखबिर सूचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है।”””संक्षिप्त विवरण”””: 02.07.2026 को प्रार्थी योगेश सूर्यवंशी द्वारा थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह सेक्टर-06 पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर अपने घर लौट रहा था। DPS चौक के पास आरोपियों द्वारा पीछे से हमला कर उसे वाहन से गिरा दिया गया तथा धारदार हथियार एवं डंडे से मारपीट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। घटना का कारण पूर्व विवाद एवं आपसी रंजिश होना विवेचना में सामने आया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 360/2026, धारा 109(1), 296, 3(5), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा उनकी तलाश की गई। दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण में आरोपी अमन मूर्ति एवं हरीश यादव को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी प्रखर चंद्राकर के विरुद्ध पूर्व में 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज होना भी पाया गया है।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: आरोपियों द्वारा पूर्व विवाद एवं रंजिश के चलते प्रार्थी का पीछा कर DPS चौक के पास पीछे से हमला किया गया। प्रार्थी को वाहन से गिराने के बाद धारदार हथियार एवं डंडे से मारपीट कर हत्या का प्रयास किया गया।”””घटना स्थल””:
DPS चौक, सेक्टर-06 क्षेत्र, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।”””आरोपी का नाम”””:
प्रखर चंद्राकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी नेवई, जिला दुर्ग।
सुधांशु उर्फ बॉम्सी, उम्र 23 वर्ष, निवासी रिसाली, जिला दुर्ग।”””जप्त सामग्री”””:
घटना में प्रयुक्त 01 धारदार हथियार। घटना में प्रयुक्त 01 डंडा। घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल।”””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस टीम की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका रही। “””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद एवं रंजिश की स्थिति में कानून हाथ में न लें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
