भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने भगवान विश्वकर्मा जी की भक्तिभाव से पूजा पाठ कर सबके लिए सुख,शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। श्री सोनी ने बताया कि
आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर पावर हाउस चौक से सेक्टर-9 चौक तक ऑटो रैली निकालकर उत्साहपूर्वक विश्वकर्मा भगवान के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में ऑटो संचालकों एवं चालकों का सम्मान एवं स्वागत किया गया तथा उनके परिश्रम और सेवाभाव के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सभी के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ऑटो चालक एवं संचालक साथियों के साथ उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए यह विश्वास दिलाया गया कि विषम परिस्थितियों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग एवं साथ खड़े रहने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहभागिता करते हुए ऑटो चालक एवं संचालक भाइयों के साथ आत्मीय संवाद एवं सम्मान का अवसर प्राप्त हुआ। भगवान विश्वकर्मा जी सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता प्रदान करें।
