भिलाई/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र ताम्रकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर से इतवारी एक्सप्रेस के ठहराव के संदर्भ में सूचना के अधिकार सन 2005 के तहत रेलवे से उक्त संबंध में जानकारी मांगे जाने पर
राकेश सिंह सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर ने 13/05 /2020 को जानकारी दी गई कि उक्त ट्रेन के ठहराव के लिए एक प्रस्ताव आईआरटीटीसी 2020के तहत कोचिंग प्रस्ताव मुख्यालय बिलासपुर दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे पहले ही भेजा जा चुका है यह मामला जोन मुख्यालय बिलासपुर तथा रेलवे बोर्ड के क्षेत्राधिकार में आता है। उक्त संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि अमीर चंद अरोरा एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई के संरक्षक एवं कांग्रेस का वरिष्ठ नेता लल्लन तिवारी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र ताम्रकार आदि नेताओं ने रेलवे के उच्च अधिकारियों पर तंज करते हुए कहा है कि आज उक्त ठहराव के प्रस्ताव को आज छै वर्ष से भी अधिक हो चुका है उसके बाद भी लगभग दस लाख के आबादी वाले के बीच स्थित भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर एक एक्सप्रेस का ठहराव देने के मामले में उनका कार्यशैली कितना अच्छा एवं संवेदनशील तथा वे अपने कार्य के प्रति कितना निष्ठावान एवं कितना जागरुक है तथा यात्रियों को सुविधा दिलाने में कितना मददगार हैं। इस संबंध में उनकी शिकायत प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय रेल मंत्री एवं अध्यक्ष रेलवे बोर्ड नई दिल्ली तथा दुर्ग के सांसद विजय बघेल एवं भिलाई नगर के विधायक एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव से करते हुए जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के नेताओं ने इस बात का भी ध्यान आकर्षण कराया है कि गाड़ी क्रमांक 12856 इतवारी से बिलासपुर एक्सप्रेस का ठहराव भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में दी गई है परंतु गाड़ी क्रमांक 12855 बिलासपुर -इतवारी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं दिया गया है जो कि भिलाई के यात्रियों के साथ इस तरह के जनहित के मामले में रेलवे प्रशासन एवं रेलवे बोर्ड के द्वारा जानबूझकर यात्रियों को परेशान करने के उद्देश्य से ही इस तरह का कार्य किया जा रहा है जिसका कांग्रेस के नेताओं ने निंदा की है एवं ठहराव के इस गंभीर मामले को रेलवे के अधिकारियों ने मजाक बना कर रख दिया है और उनके इस लापरवाही के कारण प्रतिदिन भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले सैकड़ो यात्रियों को दुर्ग स्टेशन जाकर ट्रेन में बैठना पडता है जिसके कारण अतिरिक्त आर्थिक क्षति एवं समय की भी बर्बादी हो रही है और यह बात भी समझ से परे है कि उक्त ट्रेन का ईतवारी से बिलासपुर जाते समय स्टॉपेज देना और बिलासपुर से आते समय भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज नही देना। कांग्रेस के नेताओं ने माननीयों एवं रेलवे के अधिकारियों से इस जनहित के मामले को अपने संज्ञान एवं गंभीरता से लेते हुए गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर से इतवारी एक्सप्रेस को भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिलाने का अनुरोध किया है जिससे यहां के यात्रियों को हो रही अनावश्यक परेशानियां से राहत मिल सके।
