भिलाई/भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने बताया कि मुद्रा वेलफेयर सोसाइटी समिति द्वारा आयोजित “साइबर फ्रॉड से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा” जन-जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बीएसपी अधिकारीगण, बैंक मैनेजर, चेंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे। इस दौरान OTP, PIN, बैंकिंग जानकारी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम की संयोजिका टीना सातपुते एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सतर्क रहें, साइबर अपराध से बचें। अंत में श्री सोनी ने कहा कि डिजिटल सुरक्षा अपनाएं, सुरक्षित समाज बनाएं।
