भिलाई/नगर पालिक निगम भिलाई एवं जनकल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कुरूद गोठान में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर गोठान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। आयुक्त ने पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार की दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यक्रम में समाजसेवी नीतू पांडेय, पार्षद प्रतिनिधि अजय साहू, दामिनी साहू, कार्यपालन अभियंता अरविन्द शर्मा, श्वेता वर्मा, शंकर सुवन मरकाम, गोसेवक दीपक यादव सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनकल्याण सेवा समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
