दुर्ग/कलेक्टर अभिजीत सिंह ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 49.95 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र विधायक गजेंद्र यादव द्वारा अनुशंसित इन कार्यों का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग-दुर्ग द्वारा किया जाएगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 23 दीपक नगर में हनुमान मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु, सामुदायिक भवन के पास अहाता एवं मंच निर्माण हेतु तथा मंदिर के पास डोमशेड निर्माण प्रत्येक कार्य हेतु 9 लाख 99 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 44 बाबा गुरुघासीदास वार्ड के फोकट पारा स्थित सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा इसी क्षेत्र के रसोई कक्ष, शौचालय एवं पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य हेतु प्रत्येक कार्य के लिए 9 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।