रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के साथ सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण एवं सहस्त्रावधान तपस्या महोत्सव में भाग लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने जैन संतों के आशीर्वाद प्राप्त किए और आचार्य पद पर प्रतिष्ठित हो रहे पूज्य विनयकुशल मुनि जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर पहली बार आयोजित हो रहा यह भव्य आचार्य पदारोहण महोत्सव पूरे प्रदेश के लिए गौरव, सौभाग्य और आध्यात्मिक प्रेरणा का विषय है। उन्होंने पूज्य विनयकुशल मुनि जी महाराज के ज्ञान, तप, त्याग, संयम, साधना और समाज के प्रति समर्पित जीवन की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट साधना का सम्मान बताया।CM विष्णुदेव साय ने इस महोत्सव को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समृद्ध करने वाला कार्यक्रम बताया।