राजनांदगांव/फेसबुक पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
थाना घुमका पुलिस एवं साइबर सेल की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही। आरोपी मारपल्ली राकेश पिता मारपल्ली श्रीनिवास, उम्र 27 वर्ष, निवासी अलीपुर, पोस्ट अलीपुर, थाना जहीराबाद, जिला संगारेड्डी (तेलंगाना)।””विवरण””- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता लिखित आवेदन पेश किया कि मेरे नाम से किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा फेसबुक में आईडी बनाकर अश्लील फोटो, निजी फोटो, विडियो व मोबाईल को वायरल कर रहा है व मेरी निजता भंग कर रहा है कि आवेदन पर थाना घुमका में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण महिला संबंधित होने से उक्त घटना क्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव के निर्देशन में थाना प्रभारी घुमका के नेतृत्व में घुमका पुलिस द्वारा तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर तत्काल टीम गठित कर रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव में घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होंने घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 18/06/2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है।
