भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्लास्टिक के लाभ है, नुकसान इतना कि हम सोच भी नही सकते आज के दौर में प्लास्टिक हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है खरीददारी से लेकर गर्म भोजन तक हर जगह प्लास्टिक का उपयोग होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक में मौजूद रसायन हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक है इसका अत्यधिक उपयोग प्लास्टिक प्रदूषण का मुख्य कारण बनता है जो हमारे ग्रह वन्य जीवों और मानव स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा रहा है यह प्रदूषण आज के समय में सबसे गंभीर पर्यावरणीय समस्याओं में से एक है प्लास्टिक एक अत्यधिक उपयोगी औद्योगिक उत्पाद है जो खाद पैकेजिंग वस्त्र इलेक्ट्रॉनिक दवाईयों की पैकेजिंग और अन्य कई उत्पादों में उपयोग किया जाता है इसके अत्यधिक प्रयोग और निपटान के कारण पर्यावरण में प्लास्टिक जमा हो जाता है जो जल स्रोतों और भूमि पर फैलता है यह प्रदूषण प्राकृतिक संसाधनों के लिए खतरनाक है और जैव विविधता को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है प्लास्टिक प्रदूषण का यह बढ़ता प्रभाव हमारे पर्यावरण के संतुलन को बिगाड़ रहा है रोज मर्रा की आदतों में बदलाव यह स्वीकार करता है कि प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई एक ऐसा युद्ध है जिसे कई मोर्चों पर लड़ना होगा और जीत के लिए राष्ट्रों,समुदायों और व्यक्तियों के गठबंधन की आवश्यकता है हमारा प्रयास देश हित में जरूरी है आने वाली पीढ़ीयों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव रख सकता है प्लास्टिक प्रदूषण जिसके कारण तत्काल समाधान की आवश्यकता है।