छग/बगीचा विकासखंड में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹2.43 करोड़ की लागत से निर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक लैब जांच और उपचार सुविधाओं से संपन्न यह केंद्र पहाड़ी कोरवा सहित वनांचल क्षेत्र की लगभग 2 लाख आबादी को उनके ही क्षेत्र में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। हर नागरिक तक समय पर, बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
