महासमुंद/कर्मा सेना के रायपुर जिला सचिव हरिशंकर साहू बने

महासमुंद/राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक अशवंत तुषार साहू के अध्यक्षता मे राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के तत्वधान मे आयोजित बैठक मे सर्व सहमति से रायपुर जिला स्तरीय गठन हुआ जिसमे हरिशंकर साहू जिला सचिव बने | पुष्प माला, भगवा गमछा पहनाकर हरिशंकर साहू का भव्य स्वागत हुआ और साथ मे केक मिठाई खिला कर जन्मदिन धूमधाम से मनाया, नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए गोविन्द साहू, सुखुराम, भूषण साहू,पोसण साहू, नंदू साहू, राजू साहू, अन्य साथियो ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए हरिशंकर साहू ने अपने सम्बोधन मे कहा साहू समाज की एकता का मुख्य संदेश “संगठन में ही शक्ति है” और “सामाजिक समरसता” है, जो भाईचारे, शिक्षा प्रसार, कुरीतियों को खत्म करने और गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर समाज के समग्र विकास पर जोर देता है। हरिशंकर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा माता कर्मा देवी के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षित, जागरूक और एकजुट समाज बनाने का संकल्प, गौरवशाली इतिहास के साथ युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *