महासमुंद/मां कर्मा देवी जयंती पर समाज को एकजुट रहने का किया आह्वान:अशवंत तुषार साहू

महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरको मे आराध्य देवी कृष्ण भक्ति की उपासक भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती मनाई गई। जिसमे अतिथी रहे राष्ट्रीय तेलीकर्मा सेना के संस्थापक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशवंत तुषार साहू । आयोजन सामिति के तत्वाधान में फूल माला, चंदन,गुलाल लगाकर भव्य स्वागत किया। तुषार साहू ने मां कर्मा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया।
तुषार साहू ने बताया कि मां कर्मा बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और उन्हें खिचड़ी का प्रसाद अर्पित करती थीं, जो आज भी आस्था का प्रतीक माना जाता है। आगे कहा कि माँ कर्मा समर्पण की देवी हैं। मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू, तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है। इनका जन्म:- संवत् 1073 सन 101 7ई0 में पाप मोचनी एकादशी पर हुआ था, मां कर्मा देवी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। तुषार साहू ने युवाओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। आगे कहा कि आने वाले वर्षों में मां कर्मा देवी की जयंती को और अधिक भव्य व व्यापक रूप से मनाया जाएगा। समाज का संगठित होकर संगठन को मजबूत बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे पूर्व परिछेत्र अध्यक्ष जवाहर साहू, संरक्षण नंदकुमार साहू ग्रामीण अध्यक्ष तामराज साहू योगेश साहू सुरेश साहू मोहित साहू सामाजिक पदादिकारीगण और ग्रामीण उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *