भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, आज 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जल के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है l जल जीवन का आधार है इसके बिना मानव, पशु पक्षी और प्रकृति का अस्तित्व संभव नहीं है l आज बढ़ती जनसंख्या, शहरीकरण और जल के अंधाधुंध दोहन के कारण जल संकट गहराता जा रहा है l इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि जल का सही उपयोग करें, इसे व्यर्थ न बहाए और वर्षा जल संचयन जैसे उपायों को अपनाए l विश्व जल दिवस हमें यह संदेश देता है कि यदि आज हमने जल की रक्षा नहीं की तो आने वाली पीढियां को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा l अतः हम सब मिलकर जल बचाने का संकल्प दे और इस अनमोल संसाधन की सुरक्षा करें l
