दुर्ग/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भिलाई सूर्या मॉल में रेड ड्रॉप संस्था करेगी नारी शक्ति को सम्मान

दुर्ग/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भिलाई स्थित टी आई सूर्या मॉल में रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ संस्था के द्वारा नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान किया जाना है समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धि हासिल प्राप्त किए हुए प्रेरणादायी महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो अपने लगन मेहनत एवं संघर्ष के दम पर अलग पहचान बना चुकी है। रेड ड्रॉप संस्था ऐसे आयोजन के माध्यम से मातृ शक्ति को उचित मंच के माध्यम से सम्मान कर रही है,जिससे समाज की अन्य महिला प्रेरित होकर समाज को एक नई दिशा प्रदान का सके। इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा एवं रक्तदान करने वाले सभी को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *