जांजगीर-चांपा/अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन के मामले में थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 हाइवा वाहन जप्त

जांजगीर-चांपा/पुलिस अधीक्षक, जांजगीर -चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना अकलतरा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।
SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस द्वारा बीते देर रात्रि हाइवे रोड पर दबिश देकर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए रेत से भरे 14 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। उपरोक्त हाईवा वाहनों को मौके पर जप्त किया गया है, प्रकरण में संबंधित वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *