पाटन/सर्किल कोसरिया यादव समाज का वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल रहे

पाटन/पाटन सर्किल कोसरिया यादव समाज तहसील पाटन का वार्षिक अधिवेशन अमलेश्वर, पाटन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल रहे। अध्यक्षता कोसरिया यादव महासभा के अध्यक्ष बोधन यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर (सभापति जिला पंचायत, भाजपा), कमलेश चंद्राकर (भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर), दयानंद सोनकर (अध्यक्ष नपा अमलेश्वर), कैलाश यादव (भाजपा महामंत्री), बोधन राम यादव (जिला अध्यक्ष), हरिश यादव (जिला उपाध्यक्ष) सहित बरातू राम यादव, शंकरलाल यादव, भोजराज यादव, तुलसीराम यादव, सुश्री अर्चना यादव, श्रीमती अहिल्या यादव, मालती यादव, कुसुम यादव, सुश्री रामेश्वरी यादव सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल का पारंपरिक खुमड़ी गजमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राउत नाचा के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया गया, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा जोड़ दी। अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि समाज की निरंतर प्रगति के लिए एकता और संगठन सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि हाल ही में वे अन्य समाजों के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए हैं और हर समाज की उन्नति के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। होली जैसे सतरंगी त्योहार समाज में प्रेम, भाईचारा और समरसता का संदेश देते हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि पंडाल में महिलाओं की बड़ी संख्या समाज की जागरूकता और सशक्त भागीदारी का प्रतीक है।अधिवेशन में समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार और आगामी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *