राजनांदगांव/आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही सतत जारी रहेगी।
आरोपीगणों का विवरण – नितिन यादव पिता स्व.प्रकाश यादव उम्र 19 साल निवासी ब्राम्हणपारा थाना बसंपतुर जिला राजनांदगांव। 07.02.2026 को मोबाईल से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति त्रिवेणी परिसर के पास हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए आम जनता एवं राहगीरो को भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल मौके पर टीम रवाना कर आम स्थान पर चाकू लहराने वाले आरोपी नितिन यादव को घेराबंदी कर पकडा गया। जिसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू, जप्त कर आरोपी के विरूद्व थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्व कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।
