दुर्ग/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग प्रथम बटालियन हेलीपैड आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसपी विजय अग्रवाल एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।
