अंबिकापुर/अंबिकापुर स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 के बजट भाषण का श्रवण वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में तैयार यह बजट विकसित भारत के दृढ़ संकल्प को साकार करता है तथा भारतीयों की महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने वाला स्पष्ट मार्गदर्शक है।
