भिलाई/सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले कई वर्षों से पीडीएस चावल के तस्करी का अड्डा वार्ड 33 का जागृति चौक बना हुआ है यहां से रोजाना कई चार पहिया वाहन में चावल बेधड़क निकाला जाता है और बड़े व्यापारियों को अधिक मुनाफा लेकर बेचा जाता है जिसके बाद वही चावल नए कलेवर के साथ पुनः बाजार में मनमानी रेट पर विक्रय किया जा रहा है। पिछले 15 – 20 वर्षों से उक्त कार्य निरंतर गति से बिना किसी डर भय के जारी है और सरकार किसी की भी रहे उसका कार्य भी बेखौफ चलता रहता है क्योंकि वह जिसकी सरकार होती है उसके साथ हो लेता है। सूत्र का कहना है कि जब उसने यह काम शुरू किया था तब उसका घर छोटा एवं खपरा, शीट का हुआ करता था जहां पर आज आलीशान महल खड़ा कर दिया गया है और ऐसा नहीं कि उसने यहां पर ही महल खड़ा किया हो इसके अलावा भी उसके पास करोड़ों की संपत्ति है साथ ही साथ चार पहिया वाहन मेंटेन करता है इसी धंधे से उसने आज की तारीख में करोड़ों की संपत्ति बना ली है तथा दिखाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोल रखी है ताकि किसी को भी कोई शक ना हो। सरकार बदलती रहती हैं किंतु उसका धंधा कभी नहीं बदलता बिना किसी खौंफ के अवैध कार्य को धड़ल्ले से कर रहा है बिना खाद्य विभाग के मिलीभगत के यह संभव नहीं है।एक तरफ सरकार गरीबों को मुफ्त चावल दे रही है ताकि कोई भूखा ना सोए, सरकार गरीबों को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रही है किंतु चावल तस्कर मजे मार रहे हैं वहीं दूसरे तरफ सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए चावल तस्कर गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं, गरीबों का चावल खुद खा जा रहे हैं,बिना खाद विभाग के संरक्षण की तस्करी संभव नहीं है।( क्रमशः)
