भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, दीपावली के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पावन त्योहार है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर लंकापति रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या लौटे थे। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में नगरवासियों ने घी के दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। इसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक प्रसंग की स्मृति में प्रतिवर्ष दीपावली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। बदरुद्दीन कुरैशी ने, दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत करने का भी संदेश देता है। इस पावन अवसर पर लोग माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा- अर्चना कर परिवार की सुख- समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियां लेकर आए। समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना मजबूत हो तथा हर घर में खुशियों के दीप प्रज्वलित हों। उन्होंने पुनः समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

