भिलाई/दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। इसी कड़ी में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ अपने समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ विधायक निवास पहुंचे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक ललित चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ एवं उपस्थित सदस्यों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई।
