भिलाई/शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) दुर्ग भिलाई संयुक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की पावर हाऊस भीड़भाड़ वाले बाजारों में बम पटाखों की दुकान होना आम जनता की सुरक्षा और शांति के लिए एक गंभीर खतरा है इस वजह से लोगों को कई तरह की गंभीर परेशानियों का सामना पड़ता है मार्केट के बीच फटाखों की दुकान होने से हमेशा बड़े हादसे का डर बना रहता है बिजली के शॉर्ट सर्किट या एक छोटी सी चिंगारी से भी भीषण आग मार्केट को खाक कर सकती है जिससे जान माल का भी भारी नुकसान हो सकता है त्यौहारीं सीजन में इन दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ती है जिससे बाजार की संकरी सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है ऐसे में एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन गाड़ियों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है आसपास के दुकानदारों कपड़ा किराना या अन्य व्यवसायी हमेशा एक अनजाने डर के साए में रहते हैं कि कहीं कोई अनहोनी उनकी दुकान को भी चपेट में ना ले ले प्रशासन के सक्त आदेश के बाद भी कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार रिहायती इलाकों या व्यस्त बाजारों में पटाखों के भंडारण और बिक्री पर सख्त पाबंदी है नियमों के मुताबिक इन दुकानों को किसी खुले मैदान में या आबादी से दूर निर्धारित स्थान पर ही लगाया जाना चाहिए जहां आग बुझाने का पर्याप्त साधन (जैसे रेत की बाल्टियाॅ और अग्निशामक यंत्र) मौजूद हो।
