महासमुंद/ग्राम सोरीद स्थित ईश्वरी पोखन यादव के घर मे विराजमान माँ खल्लारी मंदिर में आयोजित नवकन्या भोज एवं भंडारा कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशवंत तुषार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माँ खल्लारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा नवकन्याओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ईश्वरी पोखन यादव,दानदाताओं के तत्वाधान में नवकन्या भोज एवं भंडारे के माध्यम से सेवा, समर्पण और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने कहा कि माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का अभिन्न अंग है। कन्या पूजन एवं भोज भारतीय परंपरा में नारी शक्ति के सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने माँ खल्लारी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
