भिलाई/आज भाजपा जिला कार्यालय, भिलाई में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर मंडल कलश वितरण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा एवं सहायता पहुंचाने का संदेश दिया गया। साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर कलश वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संत रविदास ने समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भिलाई नगर निगम के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, भिलाई जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिले के पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, संत समाज एवं संत समागम के सम्माननीय संतगण तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ऐसे कार्यक्रम समाज में सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। हम सभी का दायित्व है कि संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य करें। सेवा ही संकल्प, समरसता ही शक्ति और जनकल्याण ही हमारा लक्ष्य। उक्त जानकारी वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने दी।
