भिलाई/श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर स्वर्गीय पप्पू यादव की स्मृति में विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पप्पू चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि, श्रद्धा पूरेन्द्र साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, समाजसेवी सोनू साहू, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडें, समाजसेवक पुरेंद्र साहू, पार्षद विधि यादव, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, अखिलेश यादव, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीमती चंदेश्वरी बांधे, दुर्ग जिला संयोजक आईटी सेल श्रीमती अनुपम गोस्वामी, रिसाली मंडल मंत्री श्रीमती राजेश्वरी पीसने, शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती संध्या वर्मा सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला। आयोजक रूपेश साहू, अध्यक्ष युवा मोर्चा रिसाली मंडल, तथा राजा डहरिया, महामंत्री युवा मोर्चा रिसाली मंडल सहित अमन यादव, विक्की यादव, गणेश पटेल एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की स्मृति और जन्माष्टमी पर्व की खुशी में दही हांडी एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा है। इन आयोजनों से युवाओं में उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे की भावना बढ़ती है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप और उनकी माखन चोरी की लीलाएं आज भी जन-जन को आकर्षित करती हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ जैसे आयोजन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिलाते हैं। मथुरा की गलियों से लेकर भिलाई तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं आयोजकों ने स्वर्गीय पप्पू यादव को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे आयोजन में युवाओं और क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
