दुर्ग/कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान चोरी का मोबाइल बरामद, वाहन सवार 03 युवकों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया गया।कुम्हारी टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग के दौरान आम नागरिक से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन CG 04 QL 3497 को तत्काल रोककर जांच की गई। वाहन में सवार 03 युवकों से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन को गूगल आईडी के माध्यम से ट्रेस कर रहे नागरिक की सूचना पर यातायात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका। सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का एवं हमराह स्टाफ की तत्परता से वाहन को रोककर चेकिंग की गई तथा चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।””मुख्य बिंदु””: 03.08.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।”‘संक्षिप्त विवरण””:
03.08.2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे कुम्हारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक आम नागरिक द्वारा यातायात चेकिंग अधिकारी को सूचना दी गई कि उनका मोबाइल फोन चोरी कर 03 युवक वाहन क्रमांक CG 04 QL 3497 से जा रहे हैं। मोबाइल फोन को गूगल आईडी के माध्यम से ट्रेस करते हुए संबंधित नागरिक उक्त वाहन का पीछा कर रहे थे। वाहन के कुम्हारी टोल प्लाजा पहुंचने पर उन्होंने तत्काल यातायात पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का एवं हमराह स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर चेकिंग की गई, जिसमें चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। यातायात पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन एवं संबंधित वाहन को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया गया है। “”घटना स्थल””:कुम्हारी टोल प्लाजा, जिला दुर्ग। “”आरोपी का नाम””: वाहन में सवार 03 युवकों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कुम्हारी के सुपुर्द किया गया है। आरोपियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही थाना कुम्हारी द्वारा की जा रही है।””जप्त सामग्री”” चोरी किया गया 01 मोबाइल फोन। घटना से संबंधित वाहन क्रमांक CG 04 QL 3497।””सराहनीय कार्य””: उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का एवं हमराह यातायात पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।””दुर्ग पुलिस की अपील””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। नागरिकों की सतर्कता एवं पुलिस की तत्परता से अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई में सहयोग मिलता है।
