भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। नेताजी का जीवन देशभक्ति, साहस और त्याग की अद्भुत मिसाल है। उनका प्रसिद्ध आह्वान “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाता है। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक, ओडिशा में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और आजाद हिंद फौज का नेतृत्व करते हुए देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। नेताजी का अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
