भिलाई/CG भास्कर पोर्टल के माध्यम से रिकेश सेन के इशारे पर प्रायोजित हमला,नौकरी ठगी के आरोप पूरी तरह निराधार और राजनीतिक साजिश — डॉ. जय प्रकाश यादव, विधायक रिकेश सेन पर जयप्रकाश यादव का तीखा हमला

भिलाई/भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश यादव ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी एवं धन लेने से जुड़े आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह मिथ्या, निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता, बढ़ते जनसमर्थन तथा आगामी नगर निकाय चुनावों में OBC आरक्षण की स्थिति में उनकी मजबूत भूमिका को कमजोर करने हेतु रची गई सुनियोजित राजनीतिक साजिश है। डॉ. यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके विरुद्ध प्रकाशित समाचार CG भास्कर वेब पोर्टल पर बिना किसी निष्पक्ष जांच, प्रमाण या उनका पक्ष लिए एकतरफा ढंग से प्रकाशित किए गए हैं, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों के विपरीत है।
आरोपों पर स्पष्ट और कड़ा खंडन””:डॉ. जय प्रकाश यादव ने कहा— “मैं पूरी दृढ़ता से इस बात का खंडन करता हूँ कि मैंने कभी किसी को नौकरी दिलाने के नाम पर धन लिया हो या किसी प्रकार की ठगी की हो। यह आरोप पूर्णतः झूठे, मनगढ़ंत और मेरी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से लगाए गए हैं।” उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस प्रकार के आरोप लगाए गए थे, जिनकी शिकायत उन्होंने दुर्ग पुलिस अधीक्षक को की थी, और जांच में कोई भी अपराध सिद्ध नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि यदि किसी ने वास्तव में अपराध किया है तो निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आए।
राजनीतिक पहचान और भूपेश बघेल से संबंध पर स्पष्टीकरण : डॉ. यादव ने कहा कि— “मेरी राजनीतिक पहचान जनसंघर्ष, श्रमिक हितों और सामाजिक सेवा से बनी है, न कि सत्ता के समीकरणों से। मैं कभी भी तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी नहीं रहा। वर्ष 2021–22 में मैं उनकी नीतियों का मुखर विरोधी रहा हूँ।”
“”भाजपा से निष्कासन के दावे पर तथ्यात्मक स्थिति””: डॉ. यादव ने भाजपा से 6 वर्षों के लिए निष्कासन के दावे को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए कहा— वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने स्वेच्छा से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। भाजपा संविधान के अनुच्छेद 17 के अनुसार निष्कासन केवल सक्रिय सदस्य पर ही लागू होता है। वर्ष 2024 के संगठन पर्व में उन्होंने पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 2024 के लोकसभा चुनाव में दुर्ग एवं कोरबा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाई। चुनाव से पूर्व 1100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराया। उन्होंने स्पष्ट कहा— “मेरा निष्कासन बताया जाना तथ्यहीन और जानबूझकर फैलाया गया भ्रम है।” CG भास्कर पोर्टल और विधायक रिकेश सेन पर गंभीर आरोप””: डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि यह पूरा प्रकरण विधायक रिकेश सेन के इशारे पर संचालित किया जा रहा है और CG भास्कर पोर्टल के माध्यम से इसे योजनाबद्ध तरीके से फैलाया गया। उन्होंने कहा— “बिना मेरा पक्ष जाने, अप्रमाणित और एकतरफा खबरें प्रकाशित कर उन्हें सोशल मीडिया और राजनीतिक समूहों में फैलाया गया। इसका उद्देश्य मुझे राजनीतिक रूप से बदनाम करना है। कीचड़ जितना उछलेगा, कमल उतना ही खिलेगा।” डॉ. यादव ने विधायक रिकेश सेन से जुड़े निम्न बिंदुओं पर भी सवाल उठाए— 1. 32 बंगला स्थित विधायक रिकेश सेन के निवास की CBI जांच की मांग। 2. नवरात्रि के दौरान मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रमों से संबंधित तथ्य जनता के सामने हैं। 3. सेवा कार्यों को प्रचार का माध्यम न बनाए जाने की नैतिक अपील। 4. MTUC संगठन से प्रभावित होकर भ्रम फैलाने का आरोप। 5. दुर्ग जिले के दो थाना प्रभारियों की वायरल तस्वीरों के मामले में नैतिक जिम्मेदारी तय करने और इस्तीफे पर सीधा सवाल।””जनता और मीडिया से अपील””: डॉ. जय प्रकाश यादव ने जनता और मीडिया से अपील की कि—“किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले तथ्यों और निष्पक्ष जांच की प्रतीक्षा करें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सच्चाई सामने आएगी और यह साजिश पूरी तरह विफल होगी।” उन्होंने कहा कि उनके 20 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उनके ऊपर कभी भी कोई आपराधिक या नैतिक आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *