दुर्ग/कलेक्टर अभिजीत सिंह के आदेशानुसार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर ने जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट, बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे एफ.एल.-1(घघ), एफ.एल.-1(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(घघ), सी.एस.-2(घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2(ग-अहाता), सी.एस.-2(ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1(ख-अहाता), एल.एल 1(ख-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.2(क), 3, 3(क), 3(ग), 3(ड) 4, 4(क), 6, 7, 8, एफ.एल.10 एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई(सी.एस. 1-ग) 15 अगस्त शनिवार को पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिए हैं। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
