दुर्ग/कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मेड़ेसरा तहसील अहिवारा जिला दुर्ग के निवासी मृतक स्व. हर्ष यादव की 04 जून 2025 को ग्राम मेड़ेसरा अपने घर में जहरीले सर्प के काटने से मृत्यु हुई थी। रामपुर (चोरहा) कुम्हारी तहसील भिलाई-03 जिला दुर्ग के निवासी मृतक स्व. राकेश बंजारे की 27 जुलाई 2025 को सुरजीडीह चोरहा नाला में बाढ़ आने पर फंसे मजदूरों को निकालते समय पानी के तेज बहाव में बहकर डूब जाने से मृत्यु हुई थी। ग्राम गोता तहसील धमधा जिला दुर्ग की निवासी मृतिका स्व. भाग बाई की 17 दिसंबर 2025 को आग से जलने के कारण इलाज के दौरान 18 दिसंबर 2025 को मृत्यु हुई थी। इसी तरह वार्ड क्रमांक-03 पाटन तहसील पाटन जिला दुर्ग के निवासी मृतक स्व. नागेश्वर भाले की 16 मार्च 2025 को ग्राम ठकुराइनटोला के पास खारून नदी में नहाते समय पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। ग्राम बोरई तहसील व जिला दुर्ग के निवासी मृतक स्व. भागवत यादव उम्र 44 वर्ष की 10 जून 2025 को ग्राम आमगांव तहसील छुरिया जिला राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से एवं सुभाष नगर दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग के निवासी मृतक स्व. नंद किशोर धुर्वे की 13 अप्रैल 2025 को सेलूद बड़ा नहर पुल के पास नहर में डूबने से मृत्यु हुई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक के परिजनों को स्व. हर्ष यादव के पिता श्री मनोज यादव, स्व. राकेश बंजारे की पत्नी श्रीमती मालती बाई, स्व. भाग बाई के पुत्र नरेन्द्र कुमार, स्व. नागेश्वर भाले की माता श्रीमती ईश्वरी भाले, स्व. भागवत यादव की पत्नी श्रीमती रेखाबाई यादव एवं स्व. नंद किशोर धुर्वे के पिता श्री उदयराम धुर्वे को क्रमशः 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
