भिलाई/शिव सेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिला दुर्ग मजिस्ट्रेट कोर्ट परिसर में बरसात का पानी से सड़क पर जलभराव (पानी का जमावड़ा) रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी सड़क पर ही वाहनों के जमावड़ा से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है इससे वकीलों,न्यायिक, अधिकारीयों,कर्मचारियों,और अपने काम से आने वाले आम नागरिकों को काफी परेशानियाँ का सामना करना पड़ता है जल्दीबाजी में दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है।
