रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से खूब लाल ध्रुव ने की
सौजन्य मुलाकात,इस आत्मीय मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विशेष रूप से हमारे क्षेत्र के गौरव गंगरेल बांध व अन्य जलाशयों में पर्यटन की अपार संभावनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में स्थानीय युवाओं और हमारी बहनों के स्वावलंबन व रोजगार के लिए एक बड़ी कार्ययोजना बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री के सरल स्वभाव और जन-कल्याण के प्रति उनकी दूरगामी सोच को सुनकर अत्यंत प्रेरणा मिली। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मेरी प्रतिबद्धता सदैव बनी रहेगी।
