राजनांदगांव/डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।निर्धारित मात्रा से अधिक अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 9.900 बल्क लीटर), जिसकी कीमत ₹4,400, तथा एक मोटरसाइकिल (CG 04 KA 1049), जिसकी कीमत ₹15,000, जब्त की गई।
कुल जब्त संपत्ति का मूल्य ₹19,400 है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है। “”गिरफ्तार आरोपी””- शत्रुहन उर्फ करण, पिता स्व. दशरथ यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ठेठवार पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव। तोरण पटेल, पिता दिलीप पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ठेठवार पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव।
दिनांक 26-06-2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बोर्टलाव रोड की ओर से निर्धारित मात्रा से अधिक शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 KA 1049 बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।
