वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दीवानों के लिए एक बेहद रोमांचक खबर आई है। ‘गुड्डू भैया’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता अली फजल ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पर काम शुरू हो चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में सीजन 1 की ओरिजिनल स्टारकास्ट वापस एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।
अली फजल ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘मिर्जापुर’ ने उनकी जिंदगी बदल दी और फिल्म के जरिए इसे बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए एक बिल्कुल अलग और सिनेमाई अनुभव होगा।