मई महीने में आयोजित हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा के पेपर लीक आरोपों के बाद देश भर में घमासान जारी है। 10 जून को कांग्रेस और उसकी छात्र इकाई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लोकसभा क्षेत्र संबलपुर में भारी विरोध-प्रदर्शन किया। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई (CBI) कर रही है और 21 जून को होने वाली री-NEET परीक्षा की तैयारियों का जायजा खुद शिक्षा मंत्री ले रहे हैं।