दुर्ग/सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई।31.10.2026 को जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 27 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस टीमों द्वारा चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पार्कों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई। सभी 27 प्रकरणों में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई। थानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। “””मुख्य बिंदु”””: 31.10.2026 को जिला दुर्ग के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।”””संक्षिप्त विवरण”””: जिला दुर्ग में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अड्डेबाजी एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 31.10.2026 को विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पार्कों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग एवं निगरानी की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के अंतर्गत कुल 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई की गई।”””थानावार कार्रवाई का विवरण”””: थाना खुर्सीपार – 11 प्रकरण थाना उतई – 07 प्रकरण,थाना कुम्हारी – 03 प्रकरण
थाना मोहन नगर – 02 प्रकरण,थाना नेवई – 02 प्रकरण,थाना जामुल – 02 प्रकरण।”””कुल””:27 प्रकरण
“””सराहनीय कार्य”””: उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, थाना एवं चौकी स्टाफ, पेट्रोलिंग टीमों तथा अभियान में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समन्वित रूप से सघन चेकिंग, निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी से दूर रहें तथा सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
