दुर्ग, [दिनांक: 28/10/2026]
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय दुर्ग में आज “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।बैठक के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और आम जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों को पूरी प्रमुखता से उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र की असल शक्ति जनता की आवाज में निहित है और इसकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
दिग्गज नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति:इस उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप एवं मंत्री श्री गजेंद्र यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, दुर्ग नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेंद्र साहू, दुर्ग जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पानीग्रही, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन एवं भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।