दुर्ग/थाना सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार।
हनुमान जयंती के भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद में युवक पर किया गया था धारदार हथियार से हमला। प्रकरण के दो अन्य आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया जा चुका है पेश।
संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान फरार आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। “””अपराध का विवरण”””:
13.04.2025 को प्रार्थी भरत गिरी द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 12.04.2025 की रात्रि लगभग 08:45 बजे मोहल्ले में हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान प्रार्थी एवं अन्य लोग प्रसाद वितरण कर रहे थे। तभी चिन्ना उर्फ सचिन सोनकर, सौरभ उर्फ लालु मेश्राम एवं आकाश केसरवानी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। विवाद के दौरान संदीप बघेल द्वारा मना करने पर आकाश केसरवानी ने उसके साथ मारपीट की तथा पकड़ लिया। इसी दौरान सौरभ उर्फ लालु मेश्राम ने धारदार चाकू से संदीप बघेल पर हमला कर उसके बाएं हाथ की कलाई में चोट पहुंचाई। वहीं चिन्ना उर्फ सचिन सोनकर ने बटनदार चाकू से हमला कर उसके दाहिने हाथ की भुजा के पास चोट पहुंचाई। घटना में संदीप बघेल को गंभीर चोटें आईं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 381/2025, धारा 109(1), 296 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आकाश केसरवानी एवं चिन्ना उर्फ सचिन सोनकर को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सौरभ उर्फ लालु मेश्राम की लगातार पतासाजी की जा रही थी।28.10.2026 को प्रातः संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।””””गिरफ्तार आरोपी””””:
सौरभ उर्फ लालु मेश्राम उम्र 23 वर्ष, निवासी अवंती बाई चौक के पास, पुरानी बस्ती कोहका, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।””””” सराहनीय भूमिका”””””:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एसएन. सिंह, उप निरीक्षक खेलन साहू, कोमल साहू एवं मनोज सिन्हा का विशेष योगदान रहा।
