भिलाई/कथित तौर से प्राप्त जानकारीनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी को भिलाई नगर पालिक निगम के आगामी चुनाव में महापौर की टिकट मिलने की बात कही जा रही है जिसको लेकर चर्चा का बाजार गरम है। ज्ञात हो कि कन्हैया सोनी महापौर पद के सशक्त उम्मीदवार हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं जिसकी वजह से लोग इनको भी महापौर का दावेदार मान रहे हैं, पिछले कई वर्षों से पार्टी एवं आमजनता की निःशुल्क सेवा करते आ रहे हैं तथा अपने सरल एवं सौम्य व्यवहार के चलते पसंद भी किए जाते हैं। जनमानस के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी मजबूत पकड़ हैं चूंकि स्वयं ज्वेलरी के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं जिसके कारण शहर के व्यापारियों के बीच भी लोकप्रिय हैं जो कि इनके लिए लाभदायक साबित होगा।श्री सोनी के अलावा अन्य दावेदार भी है किंतु इनकी दावेदारी को पुख्ता माना जा रहा हैं और कथित रूप से कहा जा रहा है कि इनकी टिकट पक्की है केवल औपचारिकता शेष रह गई हैं लेकिन राजनीति में जब तक बी-फार्म जमा न हो जाए तब तक कुछ कहना जल्दबाजी होगी। शहर में जो चर्चा चल रही है उसका सबको इंतजार हैं आखिर कौन महापौर प्रत्याशी होगा ताकि जीत-हार का आंकलन जनता और कार्यकर्ता लगा सके।
