दुर्ग/रुआबांधा कॉलोनी में दुर्ग पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान, 60 अधिकारी -कर्मचारी शामिल, 02 वारंटी पकड़े गए। 23.10.2026 को प्रातः 04:00 से 08:00 बजे तक रुआबांधा कॉलोनी, भिलाई में सघन चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। अभियान में 02 राजपत्रित अधिकारी एवं 04 निरीक्षकों सहित कुल 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। बाहरी किरायेदारों, आदतन गुंडा- बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर उनकी गतिविधियों की पड़ताल की गई। मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तलाश के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग की गई।
वारंटियों की तलाश के दौरान 02 वारंटियों को पकड़ा गया।
“””संक्षिप्त विवरण”””:
दुर्ग पुलिस द्वारा दिनांक 23.10.2026 को रुआबांधा कॉलोनी, भिलाई में प्रातः 04:00 से 08:00 बजे तक विशेष चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी किरायेदारों की जांच, आदतन गुंडा-बदमाशों की गतिविधियों की पड़ताल तथा मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तलाश की गई। पुलिस टीम ने वारंटियों की तलाश करते हुए 02 वारंटियों को पकड़ा। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।”””स्थायी वारंटी”””:
अनीश बाग पिता प्रमोद बाग उम्र 21 निवासी सेक्टर 10 थाना भिलाई नगर। डानिश के पिता रामगोपाल का उम्र 20 निवासी रूआबांधा थाना भिलाई नगर।”””सराहनीय कार्य”””: अभियान में शामिल 60 पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों ने समन्वित रूप से चेकिंग एवं वारंटियों की तलाश की कार्रवाई की।
“””दुर्ग पुलिस की अपील”””:
आम नागरिक अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। मादक पदार्थों, अवैध हथियारों अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा अपराधों की रोकथाम में सहयोग करें।
