दुर्ग/सेलूद–धरसा रोड पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद; आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सेलूद–धरसा रोड पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने की सूचना पर थाना उतई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार बरामद किया गया।प्रकरण में अपराध क्रमांक 507/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में वैधानिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी को 15.10.2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।””मुख्य बिंदु””: थाना उतई पुलिस ने अवैध हथियार रखने तथा सार्वजनिक मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।”””संक्षिप्त विवरण”””:15.10.2026 को थाना उतई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सेलूद–धरसा रोड पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी बुधराम जांगड़े के कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार बरामद किया गया। आरोपी हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर थाना उतई में अपराध क्रमांक 507/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)””:
प्राप्त सूचना के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़कर हथियार बरामद किया।””””घटना स्थल”””:
सेलूद–धरसा रोड, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
“””आरोपी का नाम””: बुधराम जांगड़े, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम गोडपेण्ड्री, थाना उतई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।”””जप्त सामग्री””‘:धारदार लोहे का 01 हथियार।”””अपराध क्रमांक एवं धाराएं”””: अपराध क्रमांक 507/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट, थाना उतई, जिला दुर्ग। “””सराहनीय कार्य”””: उक्त कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक दुर्गेश वर्मा एवं अन्य थाना स्टाफ की भूमिका रही।”””दुर्ग पुलिस की अपील”””: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। प्राप्त सूचनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
