दुर्ग/थाना धमधा पुलिस की जुआ के विरुद्ध कार्रवाई, ग्राम सोनेसरार में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,100 नगद एवं 06 मोबाइल सहित कुल ₹1,08,100 की सामग्री जप्त।”””मुख्य बिंदु”””:थाना धमधा पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सोनेसरार के कोलकी रास्ते पर जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को पकड़ा। मौके पर आरोपी मोबाइल फोन की रोशनी में 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से ₹14,100 नगद, 52 पत्ती ताश एवं 06 मोबाइल फोन जप्त किए गए।
जप्त मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत ₹94,000 तथा जप्त सामग्री की कुल कीमत ₹1,08,100 आंकी गई है।
सभी 07 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।”””संक्षिप्त विवरण”””: 11.10.2026 को थाना धमधा पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोनेसरार के कोलकी रास्ते पर कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
मौके पर कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे में मोबाइल फोन की रोशनी का उपयोग करते हुए 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए, जबकि मौके पर उपस्थित 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे एवं जुआ खेलने के फड़ से नगदी रकम, ताश की पत्तियां तथा मोबाइल फोन जप्त किए गए। सभी 07 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।”””मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)”””: आरोपी रात्रि के समय ग्राम सोनेसरार के कोलकी रास्ते पर एकत्र होकर मोबाइल फोन की रोशनी में 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का जुआ खेल रहे थे।”””घटना स्थल”””:
ग्राम सोनेसरार, कोलकी रास्ता, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
“””आरोपी का नाम”””:
यशवंत कुमार वर्मा, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
राजू पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा, जिला दुर्ग। सुरेश वर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा, जिला दुर्ग। शेष नारायण यादव, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा, जिला दुर्ग। पुरुषोत्तम वर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा, जिला दुर्ग। चंद्रशेखर कश्यप, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा, जिला दुर्ग। टिकेश्वर वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा, जिला दुर्ग।”””जप्त सामग्री”””:
नगद रकम — ₹14,100।
52 पत्ती ताश — 01 गड्डी।
मोबाइल फोन — 06 नग, अनुमानित कीमत ₹94,000। कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत — ₹1,08,100।
“”””सराहनीय कार्य”””; उक्त कार्रवाई में थाना धमधा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर 07 व्यक्तियों को पकड़ा तथा जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री एवं नगदी रकम जप्त की।
“”””दुर्ग पुलिस की अपील”””:
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। अपने आसपास जुआ खेलने या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
