भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, चौधरी साहब के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल हरियाणा की राजनीति के उन प्रभावशाली जननेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने साधारण जीवन से उठकर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी पहचान बनाई। 6 अक्टूबर 1930 को जन्मे भजनलाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ग्राम स्तर से की और आगे चलकर हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने कृषि, सहकारिता, पशुपालन, वन एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारियाँ निभाईं तथा केंद्र सरकार में कृषि और पर्यावरण एवं वन मंत्री के रूप में योगदान दिया।
चौधरी भजनलाल का व्यक्तित्व कुशल संगठनकर्ता, प्रभावशाली जननेता और अनुभवी प्रशासक के रूप में सदैव स्मरण किया जाता है। किसान और ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण वे जमीनी राजनीति की गहरी समझ रखते थे। हरियाणा के विकास और सार्वजनिक जीवन में उनका लंबा राजनीतिक योगदान रहा। 3 जून 2011 को उनके निधन के साथ भारतीय राजनीति ने एक अनुभवी नेता को खो दिया, लेकिन जनसेवा और राजनीतिक नेतृत्व की उनकी विरासत आज भी स्मरण की जाती है।
