भिलाई/नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 23 घासीदास नगर में सामुदायिक भवन एवं कर्मा मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर किए गए अवैध कब्जे के संबंध में निगम प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के अनुसार अनावेदक श्री संजय साव द्वारा उक्त स्थल पर अवैध निर्माण कर प्रतिबंधित सामग्री का व्यवसाय संचालित किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में संबंधित व्यक्ति को प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय बंद करने तथा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए सूचना पत्र जारी किया गया था। इसके बावजूद आज दिनांक तक कब्जा नहीं हटाए जाने पर निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने एवं बेदखली की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल मौजूद रहे।
